सुनील ग्रोवर ने बीच सड़क पर खोली ज्वेलरी की दुकान, औरत ने मांगी माला तो एक्टर बोले- ये बेचने के लिए नहीं..पर्सनली है

9/16/2022 11:26:46 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर अपने ही अंदाज को लेकर फैंस के बीच सुर्खियों में रहते हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फनी वीडियो शेयर कर लोगों को हंसाते रहते हैं। इसी बीच अब सुनील ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील ग्रोवर आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेचते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक और उनसे ज्वेलरी के रेट पूछती है तो इस पर सुनील कहते हैं कि यह बेचने के लिए नहीं है। इस पर औरत उनसे रुद्राक्ष माला मांगती है तो एक्टर कहते हैं बोला न बेचने के लिए नहीं..यह पर्सनली है।  इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-Personal

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

फैंस एक्टर के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

 

 


काम की बात करें तो कभी गुत्थी तो कभी रिंकू देवी बनकर लोगों को हंसाने वाले सुनील ग्रोवर जल्द ही फिल्म गुडबाय में नजर आएंगे। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर, अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ दिखाई देंगें। फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

Content Writer

suman prajapati