चुनाव पर सुनील की गुगली, कहा- 'जो भी पार्टी ये प्रॉमिस करेगी मेरा वोट उसी को

3/22/2019 4:38:13 PM

मुंबई: लोकसभा चुनावों की तारीख का एलान हो गया है। इसके बाद से ही पार्टियां लगातार रैली कर रही हैं और जनता से कई वादे कर रही हैं। हाल ही में काॅमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर नेताओं के आगे खास शर्त रखी है। इस पोस्ट के जरिए वह लोगों को बता रहे हैं कि इस बार वह उसी पार्टी को वोट देंगे जो उनकी इस खास शर्त को पूरा करेगा।

 

 

दरअसल, सुनील ने ट्वीट करते हुए लिखा- होली खत्म! यार होली एक साल में तीन दिन होनी चाहिए। जो भी पार्टी ये प्रॉमिस करेगी मेरा वोट उसी को। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने फैंस का खूब ध्यान अपनी ओर खींचा है।

 

फैंस उनके इस ट्वीट पर कमेंट भी कर रहे हैं। अक यूजर ने लिखा-'सर हमारी होली हर रोज होगी अगर आप शो में नजर आएंगे। होली से ज्यादा हम आपका शो में एंजॉय करते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सर अगर आप कहो तो साल में चार बार मनाएं होली। वहीं एक फैनलिखा- ये वादा तो केवल केजरीवाल ही कर सकते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील जल्द ही सलमान खान की 'भारत' में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान और सुनील के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पटानीस तब्बू, जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। 

Smita Sharma