हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, अब सर्जरी के बाद हुए डिस्चार्ज

2/3/2022 4:07:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को दिल की  बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिसकी खबर के बाद उनके फैंस काफी चिंतित नजर आए और सोशल मीडिय पर उनकी अच्छी सेहत की दुआएं करते दिखे। वहीं अब उनके फैंस के लिए राहत की खबर आई हैं। लेटेस्टर रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील ग्रोवर को हार्ट की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

 


44 वर्षीय एक्टर सुनील ग्रोवर को हार्ट में दिक्कत के चलते मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया था। कथित तौर पर उनकी सर्जरी 27 जनवरी को हुई थी। बुधवार को, समाचार एजेंसी ने बताया कि सुनील ग्रोवर ठीक होने के रास्ते पर हैं। 

PunjabKesari


अस्पताल के डॉक्टर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सुनील को दिल का दौरा पड़ा था और भर्ती के समय वह कोविड पॉजिटिव भी पाए गए थे।


डॉक्टर ने कहा, "सुनील ग्रोवर एक युवा टीवी कलाकार हैं। उन्हें सीने में दर्द हुआ था जिसके बाद उन्हें अस्पताल जाने की सलाह दी गई थी। खून टेस्ट और ईसीजी के बाद पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वह भी कोविड सकारात्मक पाया गया। हालांकि उनमें कोई लक्षण नहीं थे - कोई बुखार नहीं, कोई खांसी नहीं - उसका भी इलाज किया गया। एक सप्ताह के बाद, एक एंजियोग्राफी की गई। यह पाया गया कि उसकी तीनों धमनियों में रुकावट थी। इसलिए, 14 दिन पहले एक बाईपास सर्जरी की सिफारिश की गई थी। वह ठीक हो गए हैंं और अब उन्हें छुट्टी दी जा रही है।"

 


जब उनसे सुनील ग्रोवर के जल्द ही काम फिर से शुरू करने की संभावना के बारे में पूछा गया तो डॉक्टर ने कहा, "उन्हें सावधान रहना होगा, एक स्वस्थ जीवन शैली अपनानी होगी और अपने अपने खाने पर ध्यान देना होगा। उन्हें नियमित रूप से वॉक करना और व्यायाम करना होगा। उन्हें आराम करना होगा। ...शायद दो से तीन सप्ताह के बाद, वह सामान्य हो जाएंगे और वह काम फिर से शुरू कर सकते हैं।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News