काॅमेडियन कपिल शर्मा संग नाराजगी पर सुनील ग्रोवर ने दो टूक में दिया जवाब, कहा-मैं कभी भी उनसे...

1/20/2021 10:18:49 AM

मुंबई: इंडस्ट्री में अगर दोस्ती है तो वहीं दुश्मनी भी किसी से छिपी नहीं रहती है। कुछ ऐसा ही खट्टा मीठा रिश्ता है कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का। एक समय ऐसा था जब दोनों अपनी कॉमेडी से लोगों को दिवाना बनाते थे लेकिन किसी कारण दोनों में दूरीयां आ गईं।  जिसके बाद कपिल और सुनील ने अपनी राहें अलग हो गईं। कभी 'द कपिल शर्मा शो' की जान रहे सुनील ग्रोवर यानी गुत्थी ने एक बार फिर से कपिल संग अनबन साफ साफ बात कर दी है।

हाल ही में जब एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर से पूछा गया-'उन्हें कपिल की कौन सी बात पसंद है' तो इसका जवाब देते हुए सुनील कहते हैं उन्होंने कहा- 'कपिल की हाजिरजवाबी। सुनील ने आगे कहा कपिल बहुत ज्यादा फनी है और वह इतने ज्यादा फनी हैं कि उनसे कभी नाराज नहीं हुआ जा सकता।' सुनील की ये बातें सुन लग रहा है कि अब वह कपिल से नाराज नहीं हैं। 

बता दें कि  साल 2017 में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच लड़ाई हो गई थी। बताया गया था कि कपिल शर्मा ने फ्लाइट में सुनील ग्रोवर के साथ बदसलूकी कर दी थी, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया और सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया।

 

सुनील के शो छोड़ने के बाद कपिल की पूरी टीम टूट गई। पिछले काफी समय से दोनों के फिर से साथ काम करने की खबरें सामने आती रही हैं। कहा जा रहा था कि सुनील जल्‍दी ही कपिल के शो में वापसी करने वाले हैं। सुनील कपिल के शो में संतोष भाभी और डॉ मशहूर गुलाटी का किरदार निभाया था। 
 

Smita Sharma