नेपोटिज्म को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो रहे सलमान के सपोर्ट में आए काॅमेडियन सुनील, कहा-''सर मैं आपकी रिस्पेक्ट''

6/22/2020 10:05:37 AM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म का मुद्दा काफी गर्म हो गया है। सुशांत के फैंस का सलमान खान, करण जौहर और अन्या स्टार्स पर काफी गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया है कि सलमान के बीइंग ह्यूमन के पोस्टर भी उतरवा दिए गए है।

इसी बीच काॅमेडियमन और एक्टर सुनील ग्रोवर सलमान खान के सपोर्ट में आए। सुनील ने ट्वीट कर लिखा-'सलमान सर मैं आपसे प्यार और आपकी रिस्पेक्ट करता हूं।'

 

सुनील के इस ट्वीट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले सलमान के फैंस भी  सपोर्ट में आगे आए थे और उन्होंने #WeStandBySalmanKhan को लगातार ट्वीट किए थे। 

 

फैंस से सलमान की खास गुजारिश


इससे पहले सलमान खान ने ट्विटर पर फैंस से अपील करते हुए लिखा- 'मैं अपने सभी फैंस से अपील करता हूं कि वो सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहे और गलत भाषा का इस्तेमाल न करें। भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस संकट की घड़ी में सुशांत के परिवार का सहारा बने। किसी अपने का चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है।'

सुशांत सिंह के निधन के बाद सलमान खान पर कई तरह के आरोप लगाए गए। दबंग के डायरेक्टर ने खान परिवार पर उनका करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था तो वहीं जिया की मां राबिया ने बेटी के सुसाइड मामले पर सलमान की साजिश का आरोप लगाया था। सलमान के खिलाप मुजफ्फरपुर, पटना और झारखंड में केस दर्ज किए गए हैं। सुनील के काम की  बात करें तो सुनील सलमान के साथ फिल्म भारत में नजर आए थे। इस फिल्म में उनका अहम रोल था। 

Smita Sharma