''द कपिल शर्मा शो'' में वापसी कर रहे हैं सुनील ग्रोवर! फैंस बोले-''अब आ ही जाइए डॉक्टर साहब''

9/16/2019 12:34:49 PM

मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने पिछले कुछ सालों में अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। इन दोनों काॅमेडियन्स का अपना अलग अंदाज है। दोनों ने साथ मिल कर भी लोगों का खूब मनोरंजन किया है।

कपिल चाहे आज 'द कपिल शर्मा शो' से लोगों को खूब हंसा रहे हैं लेकिन शो के गोल्डन टाइम वही था जब कपिल शर्मा कप्पू के किरदार में और सुनील ग्रोवर रिंकू भाभी तो कभी डॉक्टर मशहूर गुलाटी बनकर स्टेज पर नजर आते थे।


 

आपसी मनमुटाव ने दोनों के बीच काफी दूरियां ला दीं हैं। कपिल और सुनील के फैंस दोनों को एक बार फिर साथ देखना चाहते हैं।

इसी बीच सुनील ग्रोवर ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसे कपिल शर्मा शो में उनकी वापसी का इशारा माना जा रहा है। सुनील ने इस ट्वीट में लिखा-'सब कुछ मिल जाता है। कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता। इसलिए हमेशा दूसरों के आभारी रहो। यही मूल मंत्र है और हां, खूब हंसो. बाकी.... मेरे हसबैंड मुझको....।' सुनील के इस ट्वीट को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि सुनील ने शो में वापस आने का मन बना लिया है।

फैंस कर रहे हैं कई कमेंट 

सुनील के इस ट्वीट पर कई फैंस ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा-'मुझे लगता है कि ये इशारा है कि वो वापस आ रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा-'सुनील ग्रोवर सर आपके एक्ट्स को बहुत मिस करते हैं।

 

'ऐसे कौन करता है भाई', 'कैसा लगा मेरा मजाक', 'प्यार नहीं करते।' एक यूजर ने लिखा-'भाई आप और कपिल शर्मा की जोड़ी महेश भूपति और लिएंडर पेस की तरह है। जिसने करोड़ों का दिल जीता है।

लेकिन दोनों एक ही मंच पर सहज महसूस नहीं करते हैं।' एक अन्य यूजर ने रिप्लाइई किया-'आ जाइए अब कपिल शर्मा शो में डॉक्टर साहब। आपकी और कपिल की तू तू मैं मैं में बहुत मजा आता है।'

क्या था विवाद

ऑस्ट्रेलिया से वापस आते वक्त कपिल ने सुनील ग्रोवर के साथ प्लेन में हाथापाई की थी। खबरें आई थीं कि उस रोज कपिल शर्मा फ्लाइट में नशे में थे और उन्होंने सुनील की तरफ जूता फेंका था। लड़ाई की वजह से सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, अली असगर सहित कई कलाकारों ने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया था। बाद में कपिल ने सुनील से माफी भी मांगी लेकिन सुनील ने उनसे दूरी बनाए रखना ही सही समझा।  सुनील के जाने के बाद शो की टीआरपी तेजी से नीचे गई थी और कपिल शर्मा भी डिप्रेशन में आ गए थे। कुछ समय बाद यह शो बंद करना पड़ा थीं। वहीं करीब 1 साल बाद सलमान खान ने कपिल शर्मा की एक बार दोबारा वापसी करवाई। 

 

Smita Sharma