खास तस्वीर शेयर कर सुनील शेट्टी ने दामाद केएल राहुल को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- ''हम आपको पाकर धन्य हैं''

4/18/2023 1:13:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के पति और क्रिकेटर केएल राहुल का आज बर्थडे है। केएल राहुल 18 अप्रैल को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्हें करीबियों और फैंस से सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच केएल राहुल के ससुर और एक्टर सुनील शेट्टी ने भी उन्हें एक अनसीन फोटो के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सुनील का दामाद के लिए ये पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।

 

सुनील शेट्टी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केएल राहुल के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने दामाद के माथे पर टीका करते नजर आ रहे हैं। इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपको अपने जीवन में पाकर हम धन्य हैं। हैप्पी बर्थडे बाबा. केएल राहुल।'

 <

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News