मल्टी टास्कर हैं सुनील शेट्टी की WIFE, शोरूम चलाने के इलावा करती है ये काम

6/27/2017 4:07:36 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की वाइफ माना शेट्टी बिजनेस वुमन हैं। माना उनसे कहीं ज्यादा अमीर हैं। माना मल्टी टास्कर हैं और वो एक साथ बिजनेसवुमन, सोशल वर्कर, डिजाइनर और होममेकर जैसे कई रिस्पांसबिलिटी संभाल रही हैं।

माना  एक 'R-हाउस' नाम का लाइफस्टाइल स्टोर चलाती हैं। 2 फ्लोर में फैला ये स्टोर वर्ली में है जहां डेकोरेशन का सामान, गिफ्ट्स, लाइटिंग और रोजमर्रा की हर लक्जरी चीजें मिलती हैं। इस स्टोर में फर्नीचर भी है। माना बताती हैं कि उनका फर्नीचर 80 परसेंट इंडिया से और बाकी का वर्ल्ड के अलग-अलग हिस्सों से मंगाया जाता है।

बता दें कि माना शेट्टी ना सिर्फ एक सक्सेसफुल बिजनेस वूमन हैं बल्कि वो एक सफल सोशल वर्कर और रियल एस्टेट की क्वीन भी हैं। माना ने अपने पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर S2 नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू किया।

जिसमें उन्होंने मुंबई में 21 लग्जरी विला बनाए हैं। करीब 6500 स्कवेयर फीट में फैले हर विला में सुख-सुविधा की हर चीज मौजूद है। इसके अलावा माना शेट्टी 'सेव द चिल्ड्रन इंडिया' नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं। माना इन सबके के साथ डिजाइनर भी हैं। वो अपनी बहन के साथ मिलकर 'माना एंड ईशा' नाम का एक क्लोथ ब्रांड भी चलाती हैं।