मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में घूमते नजर आए सुनील शेट्टी, 60 की उम्र में एक्टर की फिटनेस देख हैरान हुए फैंस

6/23/2022 5:30:43 PM

मुंबई. एक्टर सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। एक्टर अपने काम के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में एक्टर मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में घूमते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर की फिटनेस देखकर फैंस दंग रह गए।


वीडियो में सुनील ब्लैक टी-शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं। एक्टर लंबे बालों में दिखाई दे रहे हैं। चश्मे से एक्टर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में सुनील स्टाइलिश लग रहे हैं। 60 के सुनील अपनी जबरदस्त बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। आस-पास के लोग एक्टर का हाल-चाल पूछ रहे हैं। एक्टर की फिटनेस देखकर फैंस काफी हैरान हैं। फैंस इस वीडियो को काफी लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

काम की बात करें तो सुनील तेलुगू फिल्म 'घानी' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कहा जा रहा है कि एक्टर एक नेपाली फिल्म 'एक्स 9' में भी नजर आएंगे। 

Content Writer

Parminder Kaur