बेटे संग महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे सुनील शेट्टी,भस्म आरती में लीन दिखी बाप-बेटे की जोड़ी

1/19/2024 12:30:19 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी  बेहद धार्मिक हैं। उन्हें अक्सर कई धार्मिक स्थलों पर स्पाॅट किया जाता है।  सुनील शेट्टी हाल ही में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ  बेटे अहान शेट्टी भी नजर आए।

सुनील शेट्टी बेटे अहान शेट्टी के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। दोनों ने नंदी बाबा का ध्यान भी लगाया। इस दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीर में सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी व्हाइट शाॅल ओढ़े नजर आ रहे हैं। दोनों ने माथे पर चंदन लगा रहा है। 

उन्होंने कहा कि वे पहली बार बाबा की भस्मारती में शामिल हुए हैं। उन्हे बहुत अच्छा लगा। अब वे महाकाल दर्शन करने उज्जैन हर साल आएंगे। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद सुनील शेट्टी ने श्री महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा 'मुझे यहां इतना अच्छा लगा की अब में यहां हर साल दर्शन करने आऊंगा। भस्म आरती में शामिल होने के बाद सुनील शेट्टी ने कहा कि महाकाल के दर्शन पाकर जो महसूस हुआ उन्हें वैसा कभी महसूस नहीं हुआ।'

Content Writer

Smita Sharma