ये है सुनील शेट्टी के बेटे की गर्लफ्रेंड, ब्रेकअप के बाद फिर एक-दूसरे को कर रहें हैं डेट

8/3/2017 1:28:47 PM

मुंबई: ब़ॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी हाल ही में अपनी एक्स गर्लफ्रैंड तानिया श्रॉफ कैमरे में स्पॉट हो गए। दोनों एक रेस्त्रां के बाहर साथ में दिखे।

खबरों की मानें तो यह अहान और तानिया यहां लंच डेट पर पहुंचे थे। तानिया जहां इस दौरान व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक रिप्ड जींस में दिखीं।

तो वहीं अहान भी व्हाइट टीशर्ट एंड ब्लैक जींस में नजर आए।

सूत्रों की मानें तो अहान और तानिया एक-दूसरे को स्कूल टाइम में डेट कर रहे थे। दोनों करीब 3-4 साल तक रिलेशनशिप में रहे,

जिसके बाद अगस्त 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इस बात की जानकारी खुद अहान ने इंटरव्यू के दौरान दी थी। 

ब्रेकअप के बाद तानिया ने भी इंटरव्यू में बताया कि  वो अहान के बाद Corso Sestini Branca को डेट कर रही थीं जो कि इटेलियन हैं।

लंबे टाइम बाद दोनों को साथ देखा गया है। जिसे देखकर ये कहा जा रहा है कि शायद अहान और तानिया एक बार फिर साथ आ सकते हैं।

बता दें कि तानिया शेट्टी फैमिली के काफी क्लोज रही हैं। खासतौर पर वो अथिया की भी दोस्त हैं।

दूसरी तरफ अहान जल्द साजिद नाडियाडवाला की एक्शन फिल्म से डेब्यू करने वाले हैं।

उनकी इस फिल्म के अनाउंसमेंट खुद सलमान खान ने की है।