''बाप बाप होता है..सुनील शेट्टी का महेश बाबू को जवाब, कहा- इंडिया को पहचानेंगे तो बॉलीवुड के हीरो को तो पहचानना ही पड़ेगा

5/12/2022 10:37:12 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. तेलुगू फिल्मों से सुपरस्टार महेश बाबू पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन बॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर दिए गए उनके बयान ने हर तरफ हलचल मचा दी। उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री उन्हें अफॉर्ड नहीं कर सकती, इसलिए वह हिंदी फिल्मों में काम कर कभी अपना वक्त बर्बाद नहीं करेंगे। अब हाल ही में महेश के हिंदी सिनेमा बनाम साउथ सिनेमा के बयान के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

हाल ही में एक इवेंट में सुनील शेट्टी ने बताया कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बीच चल रहा ये विवाद सोशल मीडिया की वजह से हो रहा है। यहीं से इसे क्रिएट किया गया है। एक्टर ने कहा कि हम भारतीय हैं और फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जाए तो वहां भाषा बीच में आती ही नहीं है। वहां पर कंटेंट जरूरी है। मैं भी साउथ से आता हूं लेकिन मेरी कर्मभूमि मुंबई है तो मैं हमेशा मुंबईकर रहूंगा। तथ्य ये है कि ऑडियंस यू डिसीजन ले रही है कि कौन सी फिल्म उन्हे देखनी चाहिए, कौन सी उन्हें नहीं देखनी चाहिए।'


सुनील शेट्टी ने अपने बयान में आगे कहा कि हम शायद दर्शकों को भूलते जा रहे हैं। हम उन तक चीजों को ठीक से पहुंचा नहीं पा रहे हैं। अब तक सिनेमा में कई लोगों ने मुझसे कहा है कि सिनेमा हो या ओटीटी, बाप, बाप रहेगा बाकी के फैमिली मेंबर्स, फैमिली मेंबर्स रहेंगे।

 

सुनील शेट्टी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि, '70 प्रतिशत भारतीय दर्शक हैं जो कि जो सीटी बजाते हैं। हीरो का शॉट होता है, हाई स्पीड वॉक होता है। मुझे लगता है कि यह एक ऐसा कंटेंट है जिसे काम करने की जरूरत है और बॉलीवुड हमेशा बॉलीवुड ही रहेगा। इंडिया को पहचानेंगे तो बॉलीवुड के हीरो को तो पहचानना ही पड़ेगा। ये एक ऐसी यात्रा है, जहां हमें दोबारा सोचना है और यहां अच्छा कंटेंट देना है।'
 

Content Writer

suman prajapati