अथिया और केएल राहुल की शादी पर पिता सुनील का बयान, बोले- ''अभी कुछ भी प्लान नहीं है''

7/13/2022 11:42:35 AM

मुंबई. एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही है। दोनों को अक्सर एक-साथ स्पॉट भी किया जाता है। बीते दिनों से अथिया और केएल राहुल की शादी की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने इस पर रिएक्ट किया है। 

PunjabKesari
सुनील शेट्टी ने कहा-  'नहीं, अभी तक कुछ भी प्लान नहीं किया गया है!' सुनील के इस बयान ने अथिया और केएल राहुल की शादी की खबरों पर विराम लगा दिया है। 

PunjabKesari
इससे पहले अथिया के भाई अहान ने भी कुछ ऐसा ही जवाब दिया था। अहान ने कहा था- 'जहां तक शादी की बात है तो अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है। ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है, ये सब केवल अफवाहें हैं। जब कोई शादी है ही नहीं तो हम आपको कोई डेट कैसे बता सकते हैं?'

PunjabKesari
अथिया के काम की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2015 में फिल्म 'हीरो' से सूरज पंचोली के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ 'मुबारकां' और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 2019 में फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नजर आई। अब अथिया फुटबॉलर अफशां आशिक की बायोपिक 'होप सोलो' में लीड रोल निभाती नजर आ सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Related News

Recommended News