शतक लगाने पर सुनील शेट्टी ने की केएल राहुल की तारीफ, यूजर्स बोले- ''तो रिश्ता पक्का समझें?''
8/13/2021 3:12:43 PM
मुंबई. एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। दोनों को एक-साथ क्वालिटी टाइम सपेंड करते भी देखा जाता है। हाल ही में केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में शतक मारा है। केएल राहुल ने शतक मारा तो अथिया खुशी से झूम उठी। अथिया ने राहुल के शतक का वीडियो इंस्टा स्टोरी में शेयर भी किया है। अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने भी राहुल की तारीफ की।
सुनील ने राहुल का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह शतक लगाने के बाद लोगों का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं। सुनील ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'क्रिकेट के मक्का पर 100 बधाई और अच्छा खेले बाबा। केएल राहुल। सुनील द्वारा राहुल का वीडियो शेयर कर तारीफ करने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
100 at the Mecca of cricket! Well played baba 🖤 @klrahul11 pic.twitter.com/jID3GKTm7y
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) August 12, 2021
एक यूजर ने लिखा- 'तो रिश्ता पक्का समझें?'
एक यूजर ने लिखा- 'इतिहास में पहली बार एक ससुर अपने दामाद की पब्लिक में तारीफ कर रहा है।'
एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरा दामाद, मेरा दामाद।
बता दें आथिया इन दिनों केएल राहुल के साथ इग्लैंड में ही है। दोनों एक-साथ वक्त बिता रहे हैं। बीते दिनों दोनों की एक-साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।