कोविड से जंग में पुलिसवालों की मदद के लिए सुनील शेट्टी ने खोला दिल, बांटे 800 एयर प्यूरीफायर

9/18/2021 10:18:09 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुनील शेट्टी हिंदी सिनेमा के एक मशहूर एक्टर हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाया है। एक बेहतर एक्टर होने के साथ-साथ वे एक नेकदिल इंसान भी हैं। उन्होंने कई दफा गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति बड़ा दिल दिखाकर लोगों का दिल जीता है। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने कोरोना काल में पुलिसकर्मियों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। 


सुनील शेट्टी कोरोना से जंग में पुलिसवालों के लिए 800 एयर प्युरीफायर दान किए हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी मुंबई कॉमिशनर ऑफ पुलिस हेमंत नागराले के साथ स्पॉट किया गया। हेमंत नागराले ने कहा,' कोविड मामलें अचानक बढ़ने के कारण इसे कंट्रोल करने के लिए सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से किया जा रहा है। ऐसे समय में सुनील शेट्टी का सपोर्ट सच में काबिले तारीफ है।


मीडिया से बात करते हुए एक बार सुनील शेट्टी ने कहा था,'मेरे लिए भी फिटनेस सबसे ज्यादा जरूरी चीज है। मेरी फिटनेस की वजह से मुझे फिल्में मिलीं। अपने शरीर और अपने ऐक्शन सीन की वजह से मैं ऐक्शन हीरो बन गया। इसलिए मेरे पास इसे भूलने का कोई तरीका ही नहीं है। अगर मैं हमेशा के लिए लोगों के दिल और दिमाग में रहता हूं तो लोग यही कहेंगे कि वाह क्या बॉडी है इस आदमी की।'

 

काम की बात करें तो सुनील शेट्टी को आखिरी बार फिल्मम 'मुंबई सागा' में देखा गया था, जिसे संजय गुप्ता ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में सुनील के अलावा एक्टर जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी अहम किरदार में नजर आए थे।

Content Writer

suman prajapati