18 की उम्र में तलाक के बाद बेघर हो गई थीं सुनिधि चौहान, इस सिंगर ने दी थी घर में जगह

8/14/2018 3:45:45 PM

मुंबई: बॉलीवुड पॉपुलर सिंगर सुनिधि चौहान आज 35 साल की हो गई हैं। सुनिधि ने महज 4 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। बचपन में उन्हें निधि चौहान के नाम से बुलाते थे। 

बचपन में सुनिधि दिल्ली के मंदिरों और स्थानीय कार्यक्रमों में गाती थीं। छोटी उम्र में ही उन्होंने रियलिटी शोज में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। एक शो में एंकर तबस्सुम ने सुनिधि को सुना और उनके माता-पिता को मुंबई आने के लिए कहा।

संगीतकार कल्याणजी उस वक्त 'लिटिल वंडर्स' नाम का एक म्यूजिकल ग्रुप चलाते थे जहां सुनिधि इसकी मुख्य गायिका बन गईं। 13 साल की उम्र में फिल्म 'शस्त्र' में सुनिधि चौहान ने अपना पहला गाना 'लड़की दीवानी देखो' गाया था।

16 साल की उम्र में सुनिधि ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त' का गाना 'रुकी-रुकी सी जिंदगी' गाया। यह गाना सुपरहिट रहा था। इसके लिए सुनिधि चौहान को फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 

पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो सुनिधि की पहली शादी साल 2002 में 18 साल की उम्र में कोरियोग्राफर बॉबी खान से हुई थी।

जो कि सुनिधि से 14 साल बड़े थे। यह शादी घरवालों के मर्जी के खिलाफ की थी।

शादी के बाद सुनिधि के घरवालों ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था हालांकि सुनिधि की शादी भी ज्यादा दिनों तक चली नहीं और साल भर के अंदर ही तलाक हो गया था। तलाक के बाद सुनिधि चौहान के पास रहने के लिए घर नहीं था।

संगीतकार अनु मलिक ने सुनिधि को अपने घर पर रहने के लिए जगह दी।

तलाक की वजह से सुनिधि के करियर पर भी बुरा असर पड़ा और उस दौरान उन्होंने गाने कम कर दिए।

हालांकि जल्द ही सुनिधि ने खुद को संभाल लिया और करियर पर पूरा ध्यान देना शुरू कर दिया।

तलाक के 9 साल बाद सुनिधि ने 2012 में संगीतकार हितेश सोनिक से दूसरी शादी की। इसी साल जनवरी में सुनिधि ने एक बेटे को जन्म दिया है। 

 

 

Neha