विधायक के बेटे को 16 साल की लड़की के रेप के आरोप में मिली जमानत तो भड़की सुमोना, बोलीं-''यहां फोकस करो, फोटोशूट पर नहीं''

7/30/2022 11:07:16 AM

मुंबई: सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से बाॅलीवुड एक्टर  रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर तमाम खबरें चल रही हैं। जहां एक तरफ रणवीर सिंह पर फोटोशूट के जरिए महिलाओं की भावनाएं आहत हो गई हैं।  उनके खिलाफ लोगों ने FIR तक दर्ज करवा दी। उन पर ऐसी-ऐसी धाराएं लगाईं, जिसमें पांच साल तक जेल का भी प्रावधान है। रणवीर सिंह के इस फोटोशूट पर हर किसी ने अपनी राय दी।

इस मामले में एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने रिएक्ट किया था और कहा था कि उनकी और महिलाओं की कोई भावनाएं आहत नहीं हुई हैं लेकिन अब उन्होंने एक न्यूज आर्टिकल शेयर कर कहा है कि उनकी भावनाएं आहत हो गई हैं।

दरअसल, शुक्रवार 29 जुलाई को विधायक के एक बेटे को 16 साल की लड़की का कथित रेप करने के आरोप के बावजूद जमानत मिल गई। जब ये बात सामने आई तो लोगों का इस पर गुस्सा फूटा।

एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने भी इस खबर को शेयर करते हुए लिखा- अब इसे मेरी भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने लिखा-'इसने मेरी भावनाओं को ज्यादा हर्ट किया है। यह बहुत अपमानजनक है। NGO का ध्यान यहां पर फोकस होना चाहिए ना कि फोटोशूट्स पर। जामनत के लिए सिर्फ 5 हजार रुपए। पहली बात तो यह तो गैर जमानती अपराध होना चाहिए।' 

 हैदराबाद का है मामला 


सुमोना ने जिस न्यूज आर्टिकल को शेयर किया है वह मामला हैदराबाद का है। उसमें लिखा है-'16 साल की लड़की का कथित 6 लोगों ने गैंग-रेप किया। इसमें पांच जुवेनाइल शामिल थे। इन्होंने 28 मई को लड़की को पब से अगवा किया था और इस घटना को अंजाम दिया था। इस केस का मुख्य आरोपी विधायक का बेटा है जिसे जमानत मिल गई है और इसके बाद से ही राज्य में प्रोटेस्ट हो रहा है।'

बता दें कि सुमोना ने उस आर्टिकल को भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया था जिसमें लिखा था 'रणवीर सिंह ने महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है और उनके आत्मसम्मान को चोट पहुंचाई है।' इस पर एक्ट्रेस ने लिखा था- 'मैं भी एक महिला हूं। न तो मेरे आत्मसम्मान को चोट पहुंची है और न मेरी भावनाएं आहत हुई हैं।' इसके अलावा सुमोना ने उस स्क्रीनशॉट को भी शेयर किया था, जिसमें उनकी मां ने रणवीर सिंह की तस्वीरों की तारीफ की थी और कहा था 'भगवान जाने कि कौन सी भावनाएं आहत हुई हैं। शायद वह और देखना चाहती हों।' सुमोना ने कहा ये मेरी मां ने कहा है और वह भी एक महिला हैं।'
 

Content Writer

Smita Sharma