''अब जाकर हमारी हैप्पी फैमिली पूरी हुई..पिता की दूसरी शादी के बाद पहली बार सौतेली मां पर बोलीं सुम्बुल तौकीर खान

7/9/2023 10:48:51 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'इमली' सीरियल से घर-घर फेमस हुईं सुम्बुल तौकीर खान पिछले दिनों अपने पापा की दूसरी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में आई थीं। एक्ट्रेस के जोर देने पर उनके पापा तौकीर हसन खान ने दूसरी शादी रचाई। अब्बू की शादी में सुम्बुल और उनकी छोटी बहन काफी खुश नजर आई थीं। बकरीद के मौके पर एक्ट्रेस ने सौतेली मां और बहन का चेहरा भी दिखाया था। वहीं, अब पिता की शादी के कई दिनों बाद उन्होंने अपनी सौतेली मां के बारे में बात की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tellychakkar Official ® (@tellychakkar)


दरअसल, हाल ही में सुम्बुल तौकीर खान किसी अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं। वहां जब वो मंच पर पहुंची तो होस्ट ने उन्हें पूछा, 'आप हमेशा बोलती हैं कि आप पापा के जैसे हैं, लेकिन इसमें तो मम्मी का भी तो हाथ होगा ना?' इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'मेरी पहले से मां नहीं थीं। मतलब पापा का तलाक हो गया था, जब मैं 6 साल की थी। तब मेरी बहन 3 साल की थी। अब जाकर मैंने पापा की दोबारा से शादी करवाई है। अब पापा की शादी हो चुकी है तो अब मेरे पास एक और छोटी बहन है जो अभी तीन साल की है। तो अब जाकर हमारी पूरी हैप्पी फैमिली हो चुकी है।'


बता दें, जब सुम्बुल छोटी थी तो उनके मां-पिता का तलाक हो गया था। उसके बाद उनके पिता तौकीर ने अकेले ही दोनों बेटियों की परवरिश की। अब सुम्बुल जब बड़ी हुई थो उन्हें अपने पापा को शादी के लिए फोर्स किया तब जाकर उन्होंने दूसरी शादी की। तौकीर हसन खान की दूसरी पत्नी का नाम निलोफर हैं। वह भी तलाकशुदा हैं और उनकी एक बेटी है, जिसका नाम इजरा है। एक्ट्रेस ने अभी तक मां का तो चेहरा नहीं दिखाया लेकिन अपनी सौतेली बहन से फैंस को रूबरू करवा दिया है।

 

Content Writer

suman prajapati