बिग बॉस 16 के फिनाले से 1 हफ्ते पहले ही घर से कटा सुम्बुल तौकीर का पत्ता, पापा ने खोली पोल

2/3/2023 2:23:21 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सलमान खान का रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 16 इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहा है। शो इसके फिनाले के बेहद नजदीक है। कंटेस्टेंट शो जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी बीच सुम्बुल तौकीर खान अब बिग बॉस 16 से बाहर हो चुकी हैं। इस बात को खुद उनके पापा तौकीर हसन खान ने कंफर्म किया है। इस जानकारी के बाद उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।

 

ट्विटर पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें सुम्बुल के पापा बताते हैं कि बिटिया रानी घर से बेघर हो गई हैं। साथ ही कह रहे हैं कि ये बात पब्लिक नहीं होनी चाहिए।


सुम्बुल के पापा बताते हैं- 'अभी जस्ट मेरे पास टीम से कॉल आ गया है। सुम्बुल कंफर्म एविक्ट हो चुकी है। उन्होंने कहा है कि शुक्रवार को जब तक ये एपिसोड टेलिकास्ट नहीं होता। उसमें दिखाया नहीं जाता कि वह बेघर हो गई है, तब तक ये बात रिवील मत कीजिएगा। तो अभी हम ऑफिशियली इस बात को रिवील नहीं करेंगे। ये मेरी रिक्वेस्ट है।' 


इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस No Sumbul No BB ट्रेंड कराकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।


बता दें, सुम्बुल तौकीर के शो से एविक्ट हो जाने से अब घर में 6 सदस्य बचे हैं। जिसमें शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, निमृत कौर, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे शामिल हैं। 


 

Content Writer

suman prajapati