राजस्थान की सुमन राव के सिर सजा मिस इंडिया का ताज, देखें तस्वीरें

6/16/2019 3:27:33 PM

मुंबई: शनिवार को मुंबई में फेमिना मिस इंडिया 2019 का आयोजन किया गया। इस इवेंट में कई स्टार्स ने शिरकत की। वहीं फेमिना मिस इंडिया 2019 का ताज इस बार सुमन राव ने पहना। सुमन राव इस सौंदर्या प्रतियोगिता में बाजी मारते हुए पहले नंबर पर पहुंच गई है।इस दौरान नेहा धूपिया, हुमा कुरैशी, विक्की कौशल, चित्रांगदा सिंह, रेमो डिसूजा जैसे स्टार्स पहुंचे थे।

सुमन राव को बीते साल की विजेता मिस इंडिया 2018 अनुकृति दास ने ताज पहनाया। इस ग्रैंड इवेंट की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

 

मिस इंडिया 2019 का खिताब हासिल करने वाली सुमर राव राजस्थान से ताल्लुक रखती है। वहमिस राजस्थान चुनी गई थी। सुमन राव ने चार्टेड एकाउंटेंट की पढ़ाई की है। सुमन राव अपनी इस उपलब्धि को लेकर बेहद खुश है।

 

सुमन राव अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सुमन राव को बीते साल की विजेता अनुकृति वास ने ये ताज पहनाया है।

 

सुमन राव अपने माता-पिता के बेहद करीब है। वो अपने पैरेंट्स से काफी प्रभावित भी हैं। सुमन का कहना है कि वो हर उस चीज को करने की हिम्मत रखती हैं जो दूसरे लोग मुश्किल मानते हैं। सुमन साल 2018 में भी फर्स्ट रनर अप चुनी गई थी।


 

Smita Sharma