इन एक्टर्स की ऑनस्क्रीन मां Sulochana Latkar का 94 वर्ष की आयु में निधन, सांस लेने में होती थी दिक्कत

6/5/2023 9:51:38 AM

मुंबई। बॉलीवुड से लगातार कोई न कोई बुरी खबर सुनने को मिल रही है। एक बार फिर हिन्दी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। जी हां, सदाबहार फिल्म एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर का 94 वर्ष की आयु में बीते रविवार को निधन हो गया है।

PunjabKesari

मुंबई के एक अस्पताल में एक्ट्रेस का इलाज चल रहा था। बीते रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली है। वह आयु से संबंधित बीमारियों से जूझ रही थी और अब उनका निधन हो गया है। सुलोचना का अंतिम संस्कार सोमवार को दादर के स्मशान भूमि में किया जाएगा। उनकी बेटी कंचन घाणेकर ने मां की निधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "मां को स्वास्थ्य संबंधित बीमारी थी और सांस लेने में समस्या हो रही थी।  

PunjabKesariसुलोचना लाटकर ने 1946 में आई फिल्म से डेब्यू किया था। उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने अब दिल्ली दूर नहीं, बंदिनी, देवर, कटी पतंग जैसी फिल्मों में काम किया है। सुलोचना ने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और दिलीप कुमार के साथ कई फिल्मों में काम किया है। वह फिल्मों में उनकी मां की भूमिका निभाती थी। उनके निधन पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है।

PunjabKesari

सुलोचना लाटकर का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता था। वह कई फिल्मों में लीड रोल निभा चुकी है। उन्होंने कई मराठी फिल्मों में भी लीड रोल निभाए हैं। वह हिंदी और मराठी फिल्मों में काफी पॉपुलर थी। सभी उनके एक्टिंग के दीवाने थे। उनके निधन से हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री के फैंस में शोक की लहर फैल गई है और कई लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

सुलोचना लाटकर ने 1966 में आई फिल्म 'आए दिन बहार के' में धर्मेंद्र की मां की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने 19 साल बाद फिर 1985 में आई फिल्म 'गुलामी' में मां की भूमिका निभाई थी। उनकी फिल्मों के गाने भी काफी पसंद किए जाते थे। फिल्म इंडस्ट्री में उनका बहुत सम्मान किया जाता था। वह कई बार कई बड़े कलाकारों के साथ कई मंचों पर साथ बैठी नजर आती थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News