''सुहानी सी एक लड़की'' फेम एक्ट्रेस ने ऑनस्क्रीन भाई संग लिए सात फेरे, लाल जोड़े में खूबसूरत दिखी दुल्हन

11/23/2020 8:36:36 AM

मुंबई: कोरोना काल में भी में  भी बी-टाउन इंडस्ट्री से कई  खुशी की खबरें आती रही हैं। इस दौर में किसी के घर किलकारी गूंजी तो कोई शादी के बंधन में बंध गया। हाल ही में टीवी के पाॅपुलर शो  'सुहानी सी एक लड़की' की फेम एक्ट्रेस राजश्री रानी भी शादी के बंधन में बंध गई हैं।

 

राजश्री ने अपने ऑनस्क्रीन भाई गौरव जैन से शादी कर ली है। कपल ने  पारंपरिक रीति रिवाज से ग्वालियर में सात फेरे लिए हैं।

दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। कोरोना वायरस के चलते राजश्री और गौरव ने अपने मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी सारे उपाय अपनाए थे।

इस शादी के कार्यक्रम में केवल कुछ करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। लुक की बात करें तो रेड और पिंक कलर के लहंगा में वह बेहद खूबसूरत दिखीं।

इसके साथ कुंदन की ट्रेडिशनल ज्वैलरी से राजश्री ने अपने लुक को कम्प्लीट किया।वहीं गौरव ने क्रीम कलर के शेरवानी के साथ फ्लोटर प्रिंट की पगड़ी पहनी थी। दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे थे। दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ दिख रही थी। 

बता दें कि राजश्री और गौरव की मुलाकात स्टार प्लस के सीरियल  'सुहानी सी एक लाड़की' में नजर आए थे। इस सीरियल में  वैसे तो गौरव ने राजश्री के देवर का किरदार निभाया था। लेकिन शो में राजश्री ने अपने देवर को भाई बना लिया था। लेकिन अब रील लाइफ से ये दोनों रियल लाइफ में शादी के बंधन में बंध गए हैं। 

 

 

Smita Sharma