मां बनी ''सुहानी सी एक लड़की'' फेम एक्ट्रेस, घर गूंजी नन्हीं परी की किलकारी

10/16/2020 9:21:51 AM

मुंबई: जहां एक तरफ  बाॅलीवड और टीवी इंडस्ट्री की कई हसीनाएं इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कई एक्ट्रेसेस के घर बच्चे की किलकारी गूंज रही हैं। साल 2020 में बॉलीवुड स्टार्स और टीवी स्टार्स के घर नन्हें मेहमान आए।

वहीं अब सीरियल 'सुहानी सी एक लड़की' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस दिया सिंधी भी मां बन गई हैं।  रिपोर्ट की मानें तो दिया सिंधी ने 11 अक्टूबर के दिन एक बेटी को जन्म दिया है। शादी के 2 साल बाद दिया के घर किलकारी गूंजी है। दिया सिंधी ने अपनी लाडली का नाम आरिया सिंधी पटेल रखा है।

बता दें कि दिया सिंधी ने साल 2018 में मुंबई एक-एक जानेमाने बिजनेसमैन नील पटेल के साथ सात फेरे लिए थे। दिया सिंधी ने नील संग क्रूस पर शादी रचाई थी। उस दौरान दिया सिंधी और नील की शादी की तस्वीरें बहुत वायरल हुई थीं। शादी के बाद दिया सिंधी ने मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन भी दिया था।

Smita Sharma