मां बनीं ''सुहानी सी एक लड़की'' फेम राजश्री रानी: शादी के 3 साल बाद भरी सूनी गोद, घर गूंजी नन्हें शहजादे की किलकारी

2/1/2024 1:09:16 PM

मुंबई: बी-टाउन से इन दिनों एक के बाद एक खुशखबरी आ रही है। इस दौर में कई हसीनाओं के घर नन्हें मुन्नों की किलकारी गूंजी। अब इस लिस्ट में  एक और एक्ट्रेस नाम जुड़ गया है। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि 'सुहानी सी एक लड़की' फेम राजश्री रानी हैं। जी हां आपने ठीक सुना।

 

राजश्री रानी मां बन गई हैं। 1 फरवरी को एक्ट्रेस के घर नन्हें राजकुमार की किलकारी गूंजी। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस के पति गौरव मुकेश जैन ने दी। गौरव मुकेश जैन एक बेवपोर्टल के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया। राजश्री रानी ने 1 फरवरी को सुबह करीब 5 से साढ़े पांच के बीच में बेटे को जन्म दिया। कपल के घर शादी के 3 साल बाद नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी हैं। 

बता दें कि राजश्री रानी अपने फैंस के साथ अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान के खूबसूरत पलों को अक्सर शेयर करती रही हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बच्चे की नर्सरी दिखाते हुए सोशल मीडिया पर एक झलक दिखाई थी। 


 राजश्री ने 20 नवंबर 2020 को गौरव संग शादी रचाई थी। राजश्री और गौरव की मुलाकात स्टार प्लस के सीरियल  'सुहानी सी एक लाड़की' में नजर आए थे। इस सीरियल में  वैसे तो गौरव ने राजश्री के देवर का किरदार निभाया था। लेकिन शो में राजश्री ने अपने देवर को भाई बना लिया था।

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma