हैप्पी बर्थडे... चर्चा में हैं पापा शाहरुख को Kiss करते सुहाना की ये तस्वीर,दोस्त शनाया को भी यूं दी जन्मदिन की बधाई

11/3/2021 10:27:53 AM

मुंबई: 2 नवंबर को बाॅलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान ने अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान बना चुके शाहरुख का बर्थडे हर साल उनक फैन्स एक फेस्टिवल के रूप में मनाते हैं। इस साल भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

इस खास मौके पर जहां 'मन्नत' के बाहर फैन्स का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं बुर्ज खलीफा किंग खान के रंग में रंगा।  किंग खान के बर्थडे पर इंडस्ट्री के दोस्तों से लेकर फैंस ने उन्हें खास अंदाज में विश किया। वहीं जिस शख्स की बर्थडे विश ने सबसे ज्यादा वाहवाही लूटी वह थी शाहरुख की लाडली सुहाना खान।

पापा के बर्थडे पर सुहाना ने खूबसूरत पोस्ट शेयर की। तस्वीर में नन्हीं सुहाना पापा को किस कर रही हैं। शेयर की तस्वीर के बैकग्राउंड में गौरी खान भी नजर आ रही हैं।
इसके साथ सुहाना ने लिखा- 'हैपी बर्थडे।' पोस्ट पर सुहाना ने हार्ट इमोजी बनाया था। 

शनाया कपूर को विश किया बर्थडे

2 नवंबर को शाहरुख के अलावा सुहाना की दोस्त शनाया कपूर का भी बर्थडे था। ऐसे में सुहाना ने पापा शाहरुख के साथ-साथ शनाया को भी विश किया। सुहाना ने 2 तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में सुहाना शनाया कपूर के साथ पोज देती दिख रही हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में सुहाना अपने पिता शाहरुख खान और दोस्त शनाया कपूर के बीच में बैठी मुस्कुरा रही हैं। इसके साथ उन्होंने BFF लिखा है। 

बता दें कि सुहाना खान इस समय न्यू यॉर्क में फिल्ममेकिंग और एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं। सुहाना की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन-फॉलोइंग है और उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। 

Content Writer

Smita Sharma