सुहाना ने खास अंदाज में कजिन आलिया छिब्बा को किया बर्थडे विश, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर और वीडियोज
1/17/2021 3:01:53 PM
मुंबई. एक्टर शाहरुख खान की लाडली सुनाहा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। सुहाना की कजिन आलिया छिबा आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। सुहाना ने सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियोज शेयर कर आलिया को बर्थडे विश किया है। जो खूब वायरल हो रही है।
सुहाना ने सोशल मीडिया पर तीन पोस्ट्स शेयर किए है। पहले वीडियो में सुहाना अपना अट्रैक्टिव फिगर दिखाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुहाना ने लिखा- हैपी बर्थडे मेरी बहन आलिया छिब्बा।
दूसरी तस्वीर में सुहाना और आलिया मैक्सी ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं और सेल्फी ले रही है। फेस मास्क और ओपन हेयर्स से दोनों ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुहाना ने लिखा- 'आई लव यू sm'
तीसरी वीडियो में सुहाना और आलिया पार्टी करती हुई नजर आ रही है। फैंस इन पोस्ट्स को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें आलिया छिब्बा गौरी खान के भाई विक्रांत छिबा की बेटी हैं। आलिया अक्सर सुहाना के साथ नजर आती रहती है। सुहाना ने अभी बॉलीवुड डेब्यू नही किया है। लेकिन फिर भी सुहाना चर्चा में बनी रहती है। सुहाना अभी अमेरिका से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है। पढ़ाई के बाद सुहाना बॉलीवुड में कदम रखेगी।