सुहाना ने अबराम को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो में दिखा भाई-बहन का बेइंतहा प्यार

5/27/2021 12:31:13 PM

मुंबई. एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान के छोटे बेटे अबराम खान का आज बर्थडे है। अबराम 8 साल के हो गए हैं। सुहाना खान ने छोटे भाई अबराम को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। सुहाना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों भाई बहन पूल में मस्ती करते हुए नजर आ रहे है।


वीडियो में सुहाना और अबराम पूल में चिल करते दिखाई दे रहे हैं। सुहाना पूल के किनारे बैठकर वीडियो बना रही हैं और अबराम पीछे से आकर गाल पर किस कर लेते हैं। वीडियो शेयर करते हुए सुहाना ने लिखा- 'बर्थडे बॉय।' फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Suhana khan (@suhanakha2)

बता दें शाहरुख के तीनों बच्चें आर्यन, सुहाना, अबराम सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। सुहाना ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है। सुहाना इस समय न्यूयॉर्क में फिल्ममेकिंग और एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं। सुहाना भी अपने पापा शाहरुख की तरह फिल्मों में काम करना चाहती है। सुहाना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। अब फैंस सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Content Writer

Parminder Kaur