डलब सेलिब्रेशन: आर्यन की रिहाई से खुशी से झूमी बहन, बड़े भइया से मिलने जल्द न्यूयाॅर्क से मुंबई लौटेगी सुहाना

10/30/2021 3:37:58 PM

मुंबई: क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान 28 दिनों से एनसीबी के शिकंजे में थे। जेल में बंद आर्यन खान को  गुरुवार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। हालांकि जमानत मिलने के दो दिन बाद भी आर्यन की रिहाई 30 अक्टूबर को हुईं। आर्यन खान की जमानत के लिए कल रात में ही जमानती कागज की भौतिक प्रति पेटी के अंदर रखी गई थी। आर्थर रोड जेल के बाहर लगी जमानत पेटी सुबह तड़के 5:30 बजे ही खोलकर जमानती आदेश ले लिए।

वहीं आर्यन के घर लौटने की खुशी में खान परिवार तैयारियों में लगा हुआ है। खान फैमिली का ये सेलिब्रेशन डबल होने वाले हैं। दरअसल, भाई की रिहाई की खबर मिलते ही सुहाना खान भी अपने परिवार के पास लौट रही हैं।

खबरों की मानें तो सुहाना खान अपने पिता का बर्थडे, भाई के जेल से आने की खुशी और दीवाली के लिए घर लौट रही हैं। जब आर्यन जेल में था तो सुहाना भी अपने भाई के लिए परेशान हो रही थीं।

सुहाना भले ही यहां मौजूद नहीं थी लेकिन वह मां गौरी से हर पल की अपडेट ले रही थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मुश्किल दौर में वह अपने माता पिता के पास रहना चाहती थीं लेकिन शाहरुख और गौरी ने उन्हें दूर रहने को ही कहा था। दोनों ने फैसला किया था कि इस उलझन के बीच सुहाना को अभी घर नहीं आना चाहिए। ऐसे में अब जब सब ठीक है तो सुहाना लौट रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

जमानत मिलने पर पोस्ट कर बयां किया था प्यार 

आर्यन को जमानत मिलने के बाद सुहाना ने 3 शब्दों में अपना प्यार जाहिर किया। शाहरुख की लाडली ने इंस्टा पर एक कोलाज शेयर की जो उनकी बचपन की तस्वीरों से बना हुआ है। इस कोलाज की सभी तस्वीरें एक ही समय की हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सुहाना और आर्यन अपने पापा शाहरुख खान के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सुहाना और आर्यन कैमरे लिए अजीबो-गरीब एक्सप्रेशन दे रहे हैं। सुहाना ने तस्वीर के साथ लिखा-'आई लव यू।'


2-3 महीने के लिए  ग्राउंडेड रहेंगे आर्यन 

लाडले के घर आने के बाद शाहरुख और गौरी इस वक्त क्या महसूस कर रहे हैं इसकी बस कल्पना की जा सकती है। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से मन्नत की लाइटें बंद कर दी गई थीं लेकिन अब एक बार फिर इस घर में खुशियां लौट आई हैं।  मन्नत पर एक बार फिर झालर जगमगाने लगा है।  हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि आर्यन के लौटने पर खान परिवार कोई जश्न नहीं करने वाला है बल्कि उसे दो तीन महीने के लिए ग्राउंडेड किया जा सकता है। 

Content Writer

Smita Sharma