बालकनी में सोफे पर लेट बादलों को निहारती नजर आई सुहाना खान, फैंस ने तस्वीर पर लुटाया जमकर प्यार

9/7/2021 10:39:09 AM

मुंबई. एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। सुहाना फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सुहाना ने अपनी तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari
तस्वीर में सुहाना ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्राउन पैंट में नजर आ रही है। सुहाना अपने आलीशान अपार्टमेंट में सोफे पर लेट कर बालकनी से बाहर बादलों को निहारते हुए दिखाई दे रही है। फैंस सुहाना की इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें फिल्म 'आर्ची' से सुहाना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। सुहाना को जोया अख्तर लॉन्च करेगी। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। सुहाना इन दिनों अमेरिका में पढ़ाई कर रही है। इसके बाद सुहाना एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेगी। 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' शॉर्ट फिल्म में सुहाना अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News