लंबे बाल और जबरदस्त एब्स.. पठान में शाहरुख का धांसू अंदाज,पापा की बाॅडी देख सुहाना बोलीं-डैड 56 साल के हैं और....

3/27/2022 10:29:14 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों स्पेन में अपनी अपकमिंग फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी हैं। आए दिन शाहरुख की सेट से तस्वीरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में शाहरुख ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में शाहरुख का शर्टलेस वाला अंदाज देखने को मिल रहा है। एब्स और टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते शाहरुख की यह फोटो सोशल मीड‍िया पर तहलका मचा रही है।

शाहरुख ने हमेशा की तरह अपने सेंस ऑफ ह्यूमर का तड़का मारते हुए तस्वीर को एक मजेदार कैप्शन के साथ पोस्ट किय। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा-'शाहरुख अगर थोड़ा रुक भी गया तो पठान को कैसे रोकोगे .. एप्स और एब्स सब बना डालूंगा … देखिए ये SRK का अंदाज'। फैंस ही नहीं शाहरुख की बेटी और पत्नी गौरी भी उनके इस लुक की दीवानी हो गई हैं। 

 

गौरी खान ने पति के इस ताजा लुक और इस एब्स वाली बॉडी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शाहरुख की तस्वीर शेयर कर लिखा-'लविंग द पठान वाइब।' इसके साथ उन्होंने हार्ट वाली इमोजी बनाई है। 

वहीं शाहरुख की बेटी ने सुहाना ने उनकी शर्टलेस तस्वीर अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की। पापा की एब्स फ्लाॅन्ट करते की तस्वीर शेयर कर सुहाना ने लिखा- 'uhhhh...मेरे डैड 56 के हैं...और हमें बहानों की इजाजत नहीं है#pathan' सुहाना ने इस कैप्शन के जर‍िए अपने 56 वर्षीय डैड की फ‍िटनेस को कॉम्प्लीमेंट किया।  तस्वीर में शाहरुख के एब्स और उनका माचो लुक, उनकी उम्र को झुठलाता नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि शाहरुख लंबे समय बाद फिल्म पठान से इंडस्ट्री में कमबैक कर रहे हैं। फ‍िल्म में उनके अलावा दीप‍िका पादुकोण और जॉन अब्राहम साथ हैं। इतना ही नहीं सलमान खान भी फिल्म में कैमियो रोल में दिखेंगे। 

Content Writer

Smita Sharma