सुहाना की कजिन आलिया छिबा के साथ वायरल हुई तस्वीर, क्रॉप टॉप और बेल-बॉटम में दिखा शाहरुख की लाडली का ग्लैमरस अंदाज

12/28/2020 1:29:31 PM

मुंबई. बॉलीवुड किंग खान की बेटी सुहाना खान चर्चित स्टारकिड्स में से एक हैं। सुहाना ने अभी बॉलीवुड में कदम नही रखा है। फिर भी वह लगातार सुर्खियों में बनी रहती है। सुहाना सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सुहाना की एक और तस्वीर वायरल हो रही है। जिसे सुहाना अपनी कजिन आलिया छिबा के साथ नजर आ रही है।


इस तस्वीर को आलिया छिबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में सुहाना ग्रे क्रॉप टॉप और बेल बॉटम में नजर आ रही है। सुहाना ने मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं उनकी कजिन ग्रे टॉप और ब्लैक शॉर्ट्स में नजर आ रही है। ये तस्वीर बुर्ज कलीफा के किसी डिस्को की लग रही है। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें आलिया छिबा सुहाना के मामा विक्रांत की बेटी हैं। आलिया को अक्सर सुहाना और उनके परिवार के साथ देखा जाता है। सुहाना अभी अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है। सुहाना भी फिल्मों में काम करना चाहती है। पढ़ाई के बाद सुहाना बॉलीवुड में कदम रखेगी।

Parminder Kaur