देर रात अनन्या संग घूमने निकलीं सुहाना, शॉर्ट्स में शाहरुख की बेटी का दिखा हॉट अवतार

7/4/2019 6:45:55 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फेवरेट स्टार किड्स में से एक हैं। हाल ही में वे ग्रेजुएट हुईं हैं। स्टार किड्स होने के नाते सुहाना हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। अक्सर सुहाना, अनन्या और शनाया को पार्टी करते हुए स्पॉट किया जाता है। साथ में समय बिताने के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो जाती हैं। 

हाल ही में एक बार फिर देर रात सुहाना को लंबे समय बाद अपनी दोस्त अनन्या पांडे के साथ देखा गया। दोनों स्टार किड्स का कूल अवतार देखने को मिला, लेकिन इस दौरान सुहाना ने सारी लाइमलाइट बटोर ली। 

इस दौरान सुहाना व्हाइट टैंक टॉप और शॉर्ट्स में बेहद हॉट अवतार में नजर आईं। इसे उन्होंने एक ओवरसाइज्ड चैकर्ड शर्ट से लेयर किया है। इस दौरान सुहाना पिंक लिपस्टिक और मस्कारा के साथ हल्के मेकअप में नजर आ रही हैं। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो सुहाना ने अपने बालों को साइड पार्टिंग के साथ सॉफ्ट वेवी लुक में खुला छोड़ा है।

सुहाना ने अपने इस लुक को स्लिंग बैग और फ्लिप-फ्लॉप से पूरा किया है। वहीं, अनन्या व्हाइट स्वेटशर्ट के साथ ब्लू डेनिम और ब्राउन कलर के शूज में स्टाइलिश दिखीं। लेकिन वो सुहाना की हॉटनेस के आगे फीकी पड़ गईं। हालांकि दोनों हसीनाओं ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिए। इतना ही नहीं किंग खान की लाडली कि तो गाड़ी में बैठकर भी हंसी नहीं रुकी। उनका कार के अंदर हंसता हुआ चेहरा कैमरे में कैद हो गया। इन स्टार किड्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

बता दें कि सुहाना और अनन्या बेस्ट फ्रेंड्स हैं। ये पहली बार नहीं है जब ये दोनों यूं साथ में मस्ती करती दिखाई दी हैं। इससे पहले भी ये दोनों ऐसा साथ में घूमती और मस्ती करती नजर आ चुकी हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉप अहम किरदार में नजर आए थे। इसके साथ ही अनन्या का नाम 'पति पत्नी और वो' के लिए भी फाइनल कर लिया गया है।

वहीं, 19 साल की सुहाना यूके के Ardingly college से ग्रेजुएट हुईं हैं। उनकी ग्रेजुएशन सेरेमनी में उनके पैरेंट्स शाहरुख और गौरी ने भी शिरकत की। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर इस दौरान की कुछ फोटोज भी शेयर की थीं। अब तक सुहाना ने फिल्मों में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका एक बड़ा फैन बेस है। सुहाना भी अपने पिता शाहरुख के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग में कदम रखना चाहती हैं। 

 

Neha