माथे पर बिंदी...बैकलेस चोली में शाहरुख की लाडली ने का खूबसूरत अंदाज,चिकनकारी व्हाइट लहंगे में खिली-खिली सी दिखीं सुहाना

2/28/2022 1:22:47 PM

मुंबई: बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही खबरों में रहती हैं। उनका फैशन और हमेशा ही लोगों का दिल जीत लेता है। भले ही वह अपने इंस्टा पर रैगुलर तस्वीरें शेयर नहीं करती फिर भी सोशल मीडिया पर सुहाना की तगड़ी फैन फाॅलोइंग है।

हाल ही में सुहाना की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें उनका साड़ी लुक देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें को सुहाना चिकनकारी  व्हाइट लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस लहंगे के साथ सुहाना ने बैकलेस चोली कैरी की है। 

हसीना ने अपने इस स्टनिंग लुक को कम्पलीट करने के लिए कानों में सिल्वर झुमके पहने थे। मेकअप के लिए सुहाना ने ग्लौसी पिंक लिप्स, कोहल्ड आईज और लाइट फाउंडेशन लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने बालों की पोनी बनाई थी। 


सुहाना पापा शाहरुख की तरह एक्टिंग में अपना नाम कमाना चाहती हैं। वह अपनी एक्टिंग स्किल शॉर्ट फिल्म ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ में पहले ही दिखा चुकी हैं। वहीं बीते दिनों खबरें आईं थी कि डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से डेब्यू करेंगी। सुहाना के अलावा खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की भी इस फिल्म के जरिए डेब्यू करने की चर्चाएं हैं। द आर्चीज चार दोस्तों की कहानी होगी, जिसमें उनकी टीनएज लाइफ को दिखाया जाएगा। इसमें लव ट्राएंगल का तड़का भी लगेगा।

Content Writer

Smita Sharma