रेड साड़ी पहन सुहाना खान ने बिखेरा हुस्न का जलवा, शाहरुख की लाडली की खूबसूरती पर मर मिटे फैंस

2/15/2022 9:17:49 PM

मुंबई. एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही बॉलीवुड न किया हुआ हो लेकिन सोशल मीडिया पर काफी फेमस है।सुहाना की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। फैंस सुहाना की तस्वीरों और वीडियोज को खूब पसंद करते हैं। हाल ही में साड़ी लुक में सुहाना की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

PunjabKesari
लुक की बात करें तो सुहाना रेड साड़ी में नजर आ रही है। सुहाना ने लाइट मेकअप किया हुआ है और पोनी की हुई है। कानों के झूमके सुहाना की खूबसूरती में और भी चार-चांद लगा रहे हैं। इस लुक में सुहाना चांद का टुकड़ा लग रही है। सुहाना की इन तस्वीरों पर फैंस मर मिटे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें हाल ही में शाहरुख के दोनों बच्चों को सुहाना और आर्यन खान को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में देखा गया था। दरअसल शाहरुख अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी थे और उनकी गैर मौजूदगी में दोनों बच्चों ने अपने पिता की जिम्मेदारी संभाली। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News