पहली बार शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने करवाया हॉट फोटोशूट

8/1/2018 11:43:53 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों काफी सुर्खियां बटौर रही है। कभी बिकिनी फोटोज को लेकर तो कभी फोटोशूट को लेकर। हाल ही में सुहाना ने फेमस मैगजीन वोग के लिए फोटोशूट करवाया है।

 

 

इसमें वह बेहद ही हॉट लग रही है। सुहाना वोग मैगजीन के अगस्त एडिशन के लिए कवर गर्ल बनी हैं और पापा शाहरुख ने खुद उन्हें लॉन्च किया है। सुहाना के इस हॉट फोटोशूट का एक वीडियो भी सामने आया है।

 

 

वीडियो में सुहाना खान अपना बेहद सेंशुअस अंदाज में नजर आ रही हैं। शाहरुख ने पत्नी गौरी खान के एक ट्वीट को रीट्वीट किया है। गौरी ने बेटी सुहाना की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''शानदार शूट सुहाना खान। ''

 

 

सुहाना खान के इस वीडियो और फोटोशूट को किंग खान के फैंस भी खासा पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में सुहाना बोलती हुईं नजर आ रही हैं।

 

 

वो कहती हैं, 'हेलो में सुहाना खान और मैं अपना सबसे पहला कवर शूट कर रही हूं वोग के साथ।' एक ट्विटर हैंडल ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि सुहाना की आवाज अच्छी है पहली बार उनकी आवाज सुनकर अच्छा लगा। हालांकि कुछ फैंस ने इस हॉट फोटोशूट में सुहाना की ड्रेंसिग का विरोध भी किया। 

 

 

 

 

 

 

Konika