शाहरुख की लाडली सुहाना खान ने फ्लॉन्ट किया न्यू हेयर स्टाइल, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

7/16/2021 4:06:35 PM

मुंबई. एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर छाई रहती है। हाल ही में सुहाना ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।


सुहाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में तस्वीर शेयर की है। जिसमें सुहाना ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही है। सुहाना अपना न्यू हेयर स्टाइल फ्लॉन्ट कर रही है। इस लुक में सुहाना बेहद खूबसूरत लग रही है। फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


बता दें सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है। सुहाना भी अपने पापा शाहरुख की तरह फिल्मों में काम करना चाहती है। सुहाना अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड में कदम रखेगी। फैंस सुहाना के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Content Writer

Parminder Kaur