दोस्तों संग डांस करती दिखीं शाहरुख की बेटी सुहाना, वायरल हो रहा है Video

3/9/2019 3:23:19 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। इन दिनों सुहाना बड़े पर्दे पर डेब्‍यू को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। भले ही सुहाना के फिल्‍मी डेब्‍यू में अभी टाइम हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सुहाना की एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। 

वीडियो में सिंगर कोन्नि लोगिंग्स के सॉन्ग फूटलूस पर डांस कर रही है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो का किसी रिहर्सल है। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि यह वीडियो सुहाना के फिल्म स्कूल का है जहां पर वह एक्टिंग और सिने जगत की बारीकियां सीख रही हैं।   

बता दें कि सुहाना जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। हालांकि पापा शाहरुख ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा था कि जब तक सुहाना की पढ़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक वह सिने जगत में कदम नहीं रखेंगी। शाहरुख एक्टिंग को लेकर सुहाना को बहुत सपोर्ट करते हैं। कुछ समय पहले सुहाना ने कॉलेज में रोमियो और जूलियट पर परफॉर्म किया था, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थीं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by suhana khan (@suhanakha2) on Mar 4, 2019 at 9:13am PST

Neha