17 साल की शाहरुख की बेटी ने पहली बार पहनी बिकनी, मां गौरी ने की तस्वीर शेयर

7/27/2017 10:43:38 AM

मुंबई: शाहरुख खान ने फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के नए गाने 'हवाएं' को मुंबई में जारी कर दिया है, जबकि उनका परिवार पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान, बेटे अबराम और आर्यन खान अभी भी कैलिफोर्निया (अमेरिका) में छुट्टियां मना रहे हैं। 

शाहरुख को उन्हें छोड़कर भारत वापस लौटना पड़ा। लेकिन उनका परिवार वहां खूब मस्ती कर रहा हैं। हाल ही में मां गौरी ने कैलिफ़ोर्निया के मालिबु बीच से अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर सांझा की है।

जहां 17 वर्ष की बेटी सुहाना खान सनबॉथ ले रही है। वह ब्लू कलर की हॉट बिकनी में नजर आ रही हैं। वहीं अबराम रेत के साथ खेलते नजर आए। तस्वीर में मां गोरी भी नजर आ रही है। वह हैट और शार्ट ड्रैस पहने काफी हॉट लग रही हैं।

 


दूसरी तस्वीर में अबराम और सुहाना अपना चेहरा छिपाती नजर आई। बता दें कि सुहाना पहली बार ऐसे बिकनी में नजर आई हैं।