Wedding Pcitures: दुल्हन बन सुगंधा ने ली ग्रैंड एंट्री, वरमाला पहनाते ही संकेत ने चूमे मिसेज भोंसले के हाथ

5/3/2021 3:29:56 PM

मुंबई: 'द कपिल शर्मा शो' फेम काॅमेडियन सुगंधा शर्मा ने 26 अप्रैल को संकेत भोसले संग शादी रचाई थी। शादी सुंगधा के होमटाउन जालंधर में हुईं थी। लाॅकडाउन की वजह से शादी में केवल घर के लोग शामिल थे। हाल में सुगंधा ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

PunjabKesari

इसके अलावा उन्होंने कुछ वीडिोयो भी शेयर किए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुगंधा एक डोली में बैठी हुई वरमाला के लिए शानदार तरीके से एंट्री लेती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

वहीं दूसरे वीडियो में सुगंधा और संकेत एक-दूसरे के गले में वरमाला डालते नजर आ रहे हैं। वरमाला डालने के बाद संकेत ने सुगंधा के हाथों को भी चूम लिया। लुक की बात करें तो सुगंधा क्रीम कलर के लहंगे में बेहद प्यारी लग रही हैं।

PunjabKesari

उन्होंने लहंगे के साथ पिंक दुपट्टा कैरी किया था। लाल चूड़ा, मेहंदी और हैवी ज्वैलरी दुल्हन बनीं सुगंधा के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।वहीं  संकेत ने लाइट ग्रीन कलर की शेरवानी और क्रीम कलर की पगड़ी पहनी है।

PunjabKesari

बता दें कि कपल की मुलाकात 7 साल पहले दुबई में एक कॉमेडी शो की शूटिंग के दौरान दोनों पहली बार मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों जल्द ही दोस्त बन गए और उन्हें साथ काम करने के प्रस्ताव मिलने लगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐒𝐔𝐆𝐀𝐍𝐃𝐇𝐀 𝐌𝐈𝐒𝐇𝐑𝐀 (@sugandhamishra23)

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News