Mehndi Ceremony: पिया के नाम की मेहंदी लगते ही खिला सुंगधा का चेहरा,आज बनेंगी संकेत की दुल्हनिया

4/26/2021 12:12:31 PM

मुंबई: 'द कपिल शर्मा शो' फेम सुगंधा मिश्रा और संकेत भोंसले की शादी इन दिनों टिनसेल टाउन के गलियारों में छाईं हुईं है। सुगंधा मिश्रा अपने होमटाउन यानि पंजाब के जालंधर शहर में संकेत भोंसले संग सात फेरे लेंगी।

PunjabKesari

शनिवार को कपल की शादी की रस्में शुरु हुईं। हाल ही में सुगंधा मिश्रा की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं हैं। सुगंधा मिश्रा और संकेत की मेहंदी सेरेमनी वर्चुअली हुईं। मेहंदी सेरेमनी में सुगंधा ग्रीन कलर के लहंगे में दिखीं।

PunjabKesari

उन्होंने मिनिमल मेकअप,ओपन हेयर्स और मैचिंग ज्वैलिरी से अपने लुक को पूरा किया था। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पिया के नाम की मेहंदी हाथों में लगते ही सुगंधा का चेहरा खिल उठा।

PunjabKesari

काॅमेडियन स्टाइलिश अंदाज में कैमरे के सामने अपने मेहंदी लगे पैर और हाथ फ्लाॅन्ट कर रही हैं। सुंगधा की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।  

PunjabKesari

इससे संकेत भोसले के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहंदी सेरिमनी का खूबसूरत वीडियो शेयर किया है।

PunjabKesari

इस वीडियो में सुगंधा मिश्रा मेहंदी लगवाती दिख रही हैं और वीडियो कॉल पर संकेत भोसले भी उन्हें अपने हाथों की मेहंदी दिख रहे हैं।

PunjabKesari

इस वीडियो के बैकग्राउंड में शाहरुख खान और काजोल का गाना 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' बजता नजर आ रहा। दूर से अपनी होनेवाली वाइफ को देख रहे संकेत वीडियो में उनके लिए फ्लाइंग Kiss देते दिख रहे हैं।

PunjabKesari

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐃𝐫.𝐒𝐚𝐧𝐤𝐞𝐭 𝐁𝐡𝐨𝐬𝐚𝐥𝐞 (@drrrsanket)

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sugandhamishra (@teamsugandhamishra)

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sugandhamishra (@teamsugandhamishra)

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News