ससुराल में सुगंधा मिश्रा ने बनाई अपनी पहली रसोई,नौवारी साड़ी में खूबसूरत दिखीं कॉमेडियन

5/4/2021 4:26:57 PM

मुंबई: 'द कपिल शर्मा फेम' कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा हाल ही में संकेत भोसले के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधी। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं। इसी बीच सुगंधा की कुछ और तस्वीरें भी सामने आईं हैं।

इन तस्वीरों में वह पति और अपने सास ससुर के साथ दिख रही हैं। ससुराल में सुगंधा का शानदार वेलकम हुआ। इसके साथ ही सुंगधा ने ससुराल में अपना पहली रसोई बनाई। हाल ही में उनके घर पर सत्यनारायण की पूजा हुई।

पूजा के लिए सुगंधा मिश्रा ने महाराष्ट्रीयन ट्रेडिशनल ड्रैस नौवारी साड़ी पहनी हुई थी। मिनिमल मेकअप, नथ और गजरा लगाए नई नवेली दुल्हन बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं संकेत भोसले ने कुर्ता और पैजामा पहना हुआ था।  सुगंधा ने अपने ससुराल में पहली रसोई के लिए घर में प्रसाद के तौर पर पंजीरी बनाई।
 

बता दें कि सुगंधा और संकेत भोसले 26 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। सुगंधा ने अपने होम टाउन पंजाब के जालंधर में शादी रचाई थी। लाॅकाडाउन की वजह से शादी में केवल करीबी लोग शामिल थे। 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma