बर्थडे पर देर रात सुगंधा का संकेत को खास सरप्राइज, शादी के बाद ''मिसेज भोंसले'' ने यूं मनाया पति का पहला बर्थडे

5/10/2021 1:19:06 PM

मुंबई: काॅमेडियन सुगंधा मिश्रा हाल ही में बाॅयफ्रेंड संकेत भोसले संग शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी के बाद सुगंधा अपने ससुराल यानि मुंबई में आ गई हैं। दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। रविवार को संकेत का बर्थडे था। 

PunjabKesari

संकेत ने पत्नी सुंगधा और परिवार वालों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। वहीं शादी के बाद पति का पहला बर्थडे था जिसे स्पेशल मनाने के लिए सुगंधा ने कोशिश की थी। इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो सुगंधा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।

PunjabKesari

वीडियो में संकेत चॉकलेट केक काटते नजर आ रहे हैं,जिस पर सुगंधा और संकेत की तस्वीर बनी हुई है। इसके साथ ही कमरे को डेकोरेट किया हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐒𝐔𝐆𝐀𝐍𝐃𝐇𝐀 𝐌𝐈𝐒𝐇𝐑𝐀 (@sugandhamishra23)

 

संकेत केक काटते हैं और सबसे पहले अपनी पत्नी सुगंधा को खिलाते हैं।सुगंधा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे। बर्थडे सेलिब्रेशन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐃𝐫.𝐒𝐚𝐧𝐤𝐞𝐭 𝐁𝐡𝐨𝐬𝐚𝐥𝐞 (@drrrsanket)

 

वहीं संकेत ने भी सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इन्हें शेयर कर उन्होंने लिखा-यह बर्थडे मेरे लिए स्पेशल रहा. क्योंकि भगवान ने मुझे सबसे स्पेशल गिफ्ट दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐃𝐫.𝐒𝐚𝐧𝐤𝐞𝐭 𝐁𝐡𝐨𝐬𝐚𝐥𝐞 (@drrrsanket)

 

 

बता दें संकेत और सुंगधा 26 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए थे. शादी में सिर्फ 20-25 लोग ही शामिल हुए थे। सुगंधा और संकेत शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वहीं शादी के कुछ दिन बाद ही ये कपल कानूनी पचड़े में फंस गया था। कपल पर शादी में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ान का आरोप लगा था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News