दुखद: खड्डे में मिला सूफी गायक मनमीत सिंह का शव, बादल फटने के बाद हुए थे लापता

7/14/2021 10:54:05 AM

मुंबई: बी-टाउन से एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि सूफी गायक मनमीत सिंह निधन हो गया है। उनका शव खड्डे में मिला है। दरअसल, मनमीत सिंह घूमने के लिए धर्मशाला पहुंचे थे लेकिन यहां बारिश और भूस्खलन के बाद से ही वह गायब थे और अब उनका शव कांगड़ा जिले के करेरी लेक इलाके में मिला है।

PunjabKesari

इस खबर के बाद जहां  मनमी‍त सिंह के परिजन और फैंस सदमे में हैं। वहीं संगीत की दुनिया में 'सैन ब्रदर्स'की जोड़ी भी टूट गई है।

PunjabKesari

सोमवार को पानी में बह गए थे मनमीत

मिली जानकारी के मुताबिक मनमीत सिंह अपने भाई कर्णपाल और कुछ दोस्तों के साथ शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे।  रविवार के दिन सभी धर्मशाला से करेरी लेक घूमने गए थे। जब रात में बारिश शुरू हुई तो सभी वहीं रुक गए। ऐसे में सोमवार सुबह जब वह वापस लौटने लगे तो एक गड्‌ढे को पार करते समय मनमीत सिंह पानी में बह गए। तत्‍काल उन्‍हें ढूंढ़ने की कोश‍िशें शुरू हो गई थीं।  मनमीत पंजाब के अमृसर के रहने वाले हैं। 'दुनियादारी' गाने से उन्‍होंने खूब पाॅपुलैरिटी बटोरी थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News