75 के हुए सुभाष घई, फिल्म के लिए करवाया था माधुरी से ''नो प्रेग्नेंसी'' क्लॉज साइन

1/24/2020 12:19:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री के फेमस फिल्ममेकर सुभाष घई आज अपना 75वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड के दूसरे शो मैन कहे जाने वाले सुभाष घई ने फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक समय था जब सुभाष घई की फिल्मों में काम करने का हर स्टार का सपना होता था। बचपन से एक हीरो की चाह रखने वाले सुभाष घई ने फिल्म डायरेक्टर के तौर पर अच्छी पहचान बनाई है। तो चलिए जानते हैं इनके बर्थडे पर इनकी लाइफ के कुछ अनसुने किस्से...

PunjabKesari

सुभाष घई का जन्म 24 जनवरी, 1945 को नागपुर में हुआ था। शुरू से ही सुभाष को अपने काम के प्रति काफी लगन रहती थी। सुभाष ने अपने समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री को 'कालीचरण', 'विश्वानाथ', 'कर्ज', 'हीरो', 'मेरी जंग', 'कर्मा', 'राम लखन', 'सौदागर', 'खलनायक', 'परदेस' और 'ताल' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

PunjabKesari
बता दें सुभाष अपनी फिल्मों में एक्ट्रेस को बहुत देख परख के बाद सिलेक्ट करते थे। खबरों के अनुसार सुभाष में 'परदेस' फिल्म के लिए 3000 लड़कियों को रिजेक्ट किया था, जिसके बाद उन्होंने महिमा चौधरी को सिलेक्ट किया था।

PunjabKesari 

कहा जाता है कि सुभाष घई 'म' अक्षर को काफी लक्की मानते थे, जिसके लिए उन्होंने परदेस फिल्म में रितु चौधरी को महिमा चौधरी बना दिया था।

PunjabKesari
इतना ही नहीं सुभाष का माधुरी दिक्षित के साथ भी एक किस्सा काफी दिलचस्प रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुभाष घई ने बैचुलर होते हुई भी फिल्म 'खलनायक' के लिए माधुरी से 'नो प्रेग्नंसी' क्लॉज साइन करवाया था। इन दिनों माधुरी और संजय दत्त का अफेयर काफी जोरों पर था। उस वक्त उनकी हर फिल्म रिलीज होते ही हिट हो जाती थी।

PunjabKesari

वहीं माधुरी-संजय के अफेयर की चर्चाओं को लेकर सुभाष डर गए थे, उन्हें डर था अगर माधुरी ने फिल्म के दौरान संजय से शादी कर ली तो उनकी फिल्म अधुरी रह जाएगी। जिसके चलते उन्होंने माधुरी से 'नो प्रेग्नेंसी' क्लॉज साइन करवाया था।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News