मनोरंजन जगत से फिर आई बुरी खबर, होटल के कमरे मे संदिग्ध हालत में मिली डायरेक्टर सुभाष चंद्र तिवारी की डेड बॉडी

5/25/2023 1:52:33 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। बुधवार को टीवी स्टार नितेश पांडे और वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर ने सबको हिला दिया। वहीं अब भोजपुरी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भोजपुरी फिल्म निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक होटल में मृत पाए गए। उनकी मौत की खबर ने एक बार फिर सबको हैरान कर दिया है।

 


भोजपुरी फिल्म निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी की मृत्यु की खबर बुधवार को सामने आई। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह की मानें तो सुभाष एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में सोनभद्र के होटल तिरुपति में अपनी टीम के साथ ठहरे थे। उनके साथ उनकी फिल्म के करीब 40 क्रू मेंबर्स भी थे। वह यहां अपनी फिल्म दो दिल बंधे एक डोरी से की शूटिंग कर रहे थे। मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुभाष के शरीर पर कोई घाव के निशान नहीं दिखे हैं। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।

 

कहा जा रहा है कि शूटिंग के बाद सुभाष चंद्र तिवारी अपने रूम में आराम कर रहे थे। काफी देर तक कमरे में कोई हलचल न दिखने पर होटलवालों ने पुलिस को सूचना दी और रूम खोला गया। रिपोर्ट्स की मानें तो कमरे का दरवाजा खुलने के बाद सुभाष की डेड बॉडी बैड पर मिली। इसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


 

Content Writer

suman prajapati