2 अप्रैल को जी.एन.ए. यूनिवर्सिटी पहुंचेगी "सूबेदार जोगिंदर सिंह" की टीम

3/30/2018 2:24:52 AM

जालंधरः पंजाबी फिल्म सूबेदार जोगिंदर सिंह 6 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की प्रमोशन जोरो शोरो से चल रही है। प्रमोशन के सिलसिले में फिल्म की टीम 2 अप्रैल को जी.एन.ए. यूनिवर्सिटी फगवाडा़ पहुंचेगी। इस दौरान कलाकार अपने हिट गानों की पेशकारी भी करेंगे। 

बता दें कि पंजाब के साथ संबंधित शहीद सूबेदार जोगिंदर सिंह की ज़िंदगी पर बनी यह फिल्म 1962 में भारत और चीन दरमियान बर्मा में हुई लड़ाई पर आधारित है। इस लड़ाई में सूबेदार जोगिंदर सिंह ने देश की पहली सिख रेजीमेंट के सिर्फ़ 25 जवानों के साथ मिल कर चीन के लगभग 1 हज़ार फौजियों का सामना किया था। परमवीर चक्र के साथ सम्मानित किए जा चुके सूबेदार जोगिंदर सिंह की इस बायोपिक में गिप्पी ग्रेवाल के साथ हरीश वर्मा, गग्गू गिल, कुलविन्दर बिल्ला, रौशन प्रिंस, राजवीर जवन्दा, जग्गी सिंह, जोर्डन संधू, चरन सिंह और सरदार सोही समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

र्माता सुमित सिंह और निर्देशक सिमरजीत सिंह की इस फिल्म का दर्शकों के साथ-साथ पंजाबी सिनेमा के साथ जुड़े सैंकड़ों लोग भी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News