हिना के बाद बंदगी कालरा पर लगा ठगी का आरोप, जल्द होगी पूछताछ

7/23/2018 5:07:40 PM

मुंबई: बिग बॉस 11 की एक्स कंटेस्टेंट बंदगी कालरा पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। यह शिकायत युवराज सिंह यादव नाम के लड़के ने बेंगलुरु के पुलिस स्टेशन मराठाहल्ली दर्ज करवाई है। खबरों के मुताबिक शिकायतकर्ता युवराज  ने बंदगी के इंस्टाग्राम पर एक आईफोन X का एड देखा था। इसके बाद उन्होंने 13,000 रुपये का पेटीएम करते हुए, फोन बुक करवाया था।

 

 

जब उन्होंने दोबारा बंदगी के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखा तो उन्होंने ने शेयर किया हुआ एड डिलीट कर दिया था। इसके बाद युवराज ने तुरंत कंपनी से संपर्क किया। उसके बाद उन्हें कंपनी से दिलासा मिला कि उन्हें जल्द ही उनका फोन मिल जाएगा।

 

 

जब उनके पास कुरियर से फोन आया तो उन्होंने फोन के बाकी पैसे भी दे दिए, लेकिन जैसे ही कुरियर का पैकेट खोला तो अंदर सिर्फ आईफोन X का डम्मी था। इसके बाद युवराज को लगा की वह धोखाधड़ी का शिकार हो गया हैं।

 

 

सूत्रों के मुताबिक जल्द ही बंदगी को पूछताझ के लिए बुलाया जाएगा। इतना ही नहीं पुलिस द्वारा बंदगी को ईमेल भी किया जा चुका है। 

Punjab Kesari