हाॅरर काॅमेडी और रहस्य के साथ- साथ औरतों का आदर करने का संदेश देती है फिल्म 'स्त्री'

8/31/2018 4:13:28 PM

मुंबईः बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म ''स्त्री'' आज रिलीज हो गई है। यह हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में श्रद्धा एक डरावनी भूतनी के किरदार में है। फिल्म की कहानी चंदेरी नाम के एक गांव में बुनी गई है जहां अचानक पुरुष रहस्यमयी ढंग से गायब होने शुरू हो जाते हैं। खबर उड़ जाती है कि स्त्री नाम की एक चुड़ैल है जो इन पुरुषों को गायब कर रही है। आज हम आपको इस फिल्म में जुड़ी कुछ हातों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

 

PunjabKesari

 

हाॅरर काॅमेडी मूवी

यह फिल्म एक हाॅरर काॅमेडी है। फिल्म में एक भूतनी है जो रात को आती है। लड़कों को उनके नाम से बुलाती है। जैसे ही कोई मर्द आवाज सुनकर घूमता है। वह गायब हो जाता है। फिल्म में एेसी डरावनी घटनाएं होती हैं जो डराती हैं।

 

PunjabKesari

 

लेकिन इस फिल्म में फिल्ममेकर ने इसे हाॅरर रखने के साथ- साथ इसमें काॅमेड़ी का तड़का भी लगाया है। एेसे में अगर फिल्म में कुछ काॅमेडी सीन आए तो हम इसे अनइनटेंशल नहीं कह सकते क्योंकि इसे उस ढंग से बनाया जाता है। इस तरह की फिल्म बाॅलीवुड में एक- दो बार ही बनाई गई है। यह फिल्म उन्हीं कुछ फिल्मों में से एक है। 

 

PunjabKesari

 

कास्टिंग 

इस तरह की फिल्म बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी फिल्म की सही कास्टिंग होना है। इसके लिए एेसी कास्टिंग होनी चाहे जिसे देखकर एेसा लगे कि सब रियल में हो रहा है।

 

PunjabKesari

 

जैसे कि अगर कोई लड़का डरता है तो यह सब उसके साथ सच में हो रहा है।फिल्म में राजकुमार का किरदार एेसा ही है। जिसे देखकर लगता है कि ये जो कुछ भी हो रहा है उनके साथ सच में हो रहा है। 

 

PunjabKesari

 

रहस्य से भरी कहानी

फिल्म में कई घटनाएं एेसी दोती हैं जो फिल्म तो ऐर रहस्यमयी बना देती है। हम स्त्री के बारें में जाने के लिए और उत्सुक होते हैं।

 

PunjabKesari

 

औरतों का आदर 

फिल्म में बताया गया है कि यह एक वेश्या की कहानी है। कहा जा रहा है कि कुछ समय पहले इस गांव में एक वेश्या रहती थी। उसकी सुंदरता का हर कोई दीवाना था। लेकिन कुछ समय बाद उस वेश्या को एक आदमी से प्यार हो जाता है।

 

PunjabKesari

वह आदमी भी उस वेश्या के जिस्म से नहीं बल्कि उसकी आत्मा से प्यार करता है। अब इस फिल्म में उस वेश्या के साथ क्या हुआ ये देखना बाकी है। फिल्म में बताया गया कि औरत चाहे कोई भी काम क्यों न करती हो लेकिन हर किसी की रिस्पेक्ट करनी चाहिए।

 

PunjabKesari

 

एक संदेश 

फिल्म के शुरुआत में हम देखते हैं कि भूतनी से बचने के लिए गांव में लोगों ने अपने घरों के बाहर लिखवाया है ''ओ स्त्री कल आना''। वहीं फिल्म के अंत में हम देखते हैं कि दीवारों पर लिखा होता है ''ओ स्त्री रक्षा करना''।

 

PunjabKesari

 

जिसका मतलब को यही है कि अगर हम स्त्री का आदर करेंगे और उसकी अपने से बराबर का हक देगें तो वह हमारी पूरी तरह से रक्षा करेगी।   


PunjabKesari

 

सीक्वल की उम्मीद


बता दें कि फिल्म में श्रद्धा के किरहार को बड़े ही मिस्ट्री ढंग से पेश किया गया है। फिल्म को इस ढंग से बनाया गया कि जो कई तरह के रहस्यों को पैदा करता है। इतना ही नहीं इस फिल्म को देखने के बाद लगता है कि फिल्म को एक सीक्वल के लिए छोड़ दिया गया। अंत में तो हम इतना ही कहना चाहेंगी आप सबको भी यह फिल्म देखने एक बार जरुर जाना चाहिए।
   

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News