एक बार फिर लौट रही है ‘स्त्री’, राजकुमार राव ने किया सीक्वल के रिलीज डेट का ऐलान

4/15/2023 3:55:19 PM

मुंबई। साल 2018 में आई राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म के हर एक किरदार ने अपना रोल बखूबी से प्ले किया था। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की एक्टिंग ने तो फैंस को दिवाना कर दिया था। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी।

लोगों का इतना प्यार और सपोर्ट देखते हुए फिल्म मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान किया है। जी हां, आपको एक बार फिर हंसाने और डराने के लिए राजकुमार लेके आ रहें हैं ‘स्त्री 2’।

'स्त्री' फिल्म के एंड सीन ने दर्शकों को कन्फ्यूज कर दिया था, जिसके बाद लोगों के मन में सवाल खड़े हो गए थे। संभव है कि इसका जवाब मूवी के दूसरे पार्ट में मिल सकता है। हालांकि, 'स्त्री 2' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है, लेकिन फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

जियो स्टूडियोज ने हाल ही में 100 फिल्मों और वेब सीरीज की अनाउंसमेंट की। प्रोजेक्ट की लिस्ट में शाह रुख खान की 'डंकी' और रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' शामिल है। इसी के साथ दिनेश विजान की मैडॉक प्रोडक्शंस से 'स्त्री 2' और 'भेड़िया 2' भी शामिल हो गई हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर 'स्त्री' के सीक्वल की अनाउंसमेंट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म के कुछ डायलॉग बोले गए हैं। इसी के साथ उन्होंने जानकारी दी है कि फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल यानी की अगस्त 2024 में आएगा। फिल्म के पार्ट 2 में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना ही एक बार फिर से नजर आने वाले हैं।

अब देखना ये है कि क्या दूसरे पार्ट में लोगों के सवालों के जवाब मिलेंगे या इस बार भी दर्शक सवालों का जवाब ढूंडते रह जाएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News