बिग बॉस 11: हितेन पर डोरे डालने वाली अर्शी के बारे में बोलीं उनकी पत्नी गौरी
12/8/2017 8:13:20 PM
मुंबईः बिग बॉस सीजन 11 का शुक्रवार का एपिसोड भी गुरुवार के एपिसोड के क्रम में ही चलेगा। यानि कंटेस्टेंट लक्जरी बजट टास्क को ही आगे बढ़ाते नजर आएंगे। पिछले एपिसोड में हमने देखा कि पुनीश, प्रियांक, शिल्पा और अर्शी के माता-पिता और गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड में से कोई एक सदस्य घर के भीतर आया और कुछ पलों के लिए उनकी उससे मुलाकात कराई गई। आज के एपिसोड में आकाश ददलानी, हिना खान, हितेन तेजवानी, विकास गुप्ता और लव त्यागी के नजदीकी सदस्यों को घर के भीतर आने और कंटेस्टेंट्स से मिलने का मौका दिया जाएगाा।
.@eyehinakhan has an emotional breakdown on meeting @JJROCKXX! Tune in tomorrow to watch #BB11. #BBSneakPeek pic.twitter.com/O5cojKmKxe
— COLORS (@ColorsTV) December 7, 2017
कलर्स टीवी द्वारा आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आज के एपिसोड में होने जा रही चीजों के टीजर वीडियो क्लिप्स अपलोड किए गए हैं। इन वीडियो में आप हिना खान को उनके बॉयफ्रेंड से मिलने के बाद भावुक होते देख सकते हैं। हिना अपने बॉयफ्रेंड को गले लगाकर उनके सामने फूट-फूट कर रोती हुई नजर आईं। हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी घर के भीतर हिना को प्रपोज करते हैं और उन्हें रिंग पहनाते हैं। हालांकि जब हिना उन्हें कुछ देने जा रही होती हैं तभी बिग बॉस उन्हें फ्रीज करके उनकी जगह पर रोक देते हैं। रॉकी के घर से बाहर जाने के बाद जब बिग बॉस हिना को रिलीज करते हैं जब हिना भागती हुई रॉकी के पीछे जाती हैं।
Luv Tyagi was all teary-eyed on meeting his father on the show! Tune in to watch their emotional encounter at 10:30 PM. #BB11 #BBSneakPeek pic.twitter.com/VEqMXk5abJ
— COLORS (@ColorsTV) December 8, 2017
वहीं, हितेन की पत्नी गौरी आकर घर का माहौल गरम कर सकते हैं। गौरी हितेन से मिलने के बाद विकास गुप्ता से मिलीं। उन्होंने विकास को बधाई दी, इतना अच्छा खेलने के लिए, लेकिन यह भी कहा कि वो इस मास्टरप्लान में कहीं अपने दोस्त यानी हितेन को ही ना बेच दें।
.@gpradhan7774 enters the #BB11 house to meet @tentej! Watch their reunion tonight at 10:30 PM. #BB11 #BBSneakPeek pic.twitter.com/qfQSRAsjK7
— COLORS (@ColorsTV) December 8, 2017
अर्शी से मिलने के लिए गौरी बहुत बेचैन थीं। अर्शी से मिलकर उन्होंने कहा कि उन्हें अर्शी और हितेन की फ्लर्टिंग और नोक-झोंक से कोई प्रॉब्लम नहीं है। साथ ही गौरी ने अर्शी से कहा कि उन दोनों की जोड़ी बाहर लोगों को भी बहुत पसंद आ रही है।